Connect with us

अलीराजपुर

जनसुनवाई का आयोजन हुआ ।

Published

on

अलीराजपुर 15  जुलाई 2025 । प्रति मंगलवार की भांति जनसुनवाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन  डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री जी पी अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया । इस जनसुनवाई में  ग्राम चांदपुर,बोकड़िया, मोरधी के ग्रामवासियों ने आवेदन दिया कि चांदपुर व मोरधी को जोड़ने वाली नदी पर स्थित एक मुख्य पुलिया जो कि पिछले तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त है , जिसके कारण हर किसी को कही आने जाने में काफी समस्‍याओ का सामना करना पडता है । उक्‍त पुलिया का निर्माण कराया जाए । इस पर डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अग्रवाल ने संबंधित विभाग को जॉच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए । इसी तरह जमीनी विवाद,सम्बल योजना का लाभ दिलाने ,जमीन कब्जा,अतिक्रमण, वृद्धा पेंशन योजना, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित कुल 26  आवेदन पत्र प्राप्त हुए उन्हें संबंधित विभाग को सौंप कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश  दिए गए । इस दौरान समस्त विभाग के प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!