Connect with us

झाबुआ

सहायक कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

Published

on




           झाबुआ, 15 जुलाई 2025। सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार और संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
            आवेदक श्री सुभाष पिता बदिया मेडा निवासी ग्राम मलवान तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करने एवं आवेदक के साथ झगड़ा कर उसे उक्त भूमि से बेदखल करने का प्रयास करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री विठ्ठल प्रसाद पिता लक्ष्मी नारायाण शर्मा निवासी मेघनगर तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि पट्टा रिन्युवल करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
              आवेदक श्री कालुसिंह पिता सुरतान मावी निवासी ग्राम नौगाँवा तहसील मेघनगर  द्वारा बताया गया कि प्रार्थी के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि से वन विभाग का कब्जा हटवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री आकु दलसिंह देवदा निवासी ग्राम छोटी धामनी तहसील थान्दला जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि  विपक्षीगण द्वारा जबरन विवाद कर प्रार्थी को उसके हिस्से की भूमि पर खेती नहीं करने देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री प्रदीप पिता श्री जगदीश गुर्जर निवासी ग्राम करड़ावदबड़ी तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा अनाधिकृत रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से लगकर टीनशेड का निर्माण कर देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
             सहायक कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 75 आवेदन आए।
              इस दौरान समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!