Connect with us

झाबुआ

विधानसभा निर्वाचन झाबुआ अन्तर्गत निर्वाचन प्रशिक्षण संबंधी कार्य को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु बीएलओ की चार दिवसीय ट्रेनिंग सम्पन्न

Published

on



*

             झाबुआ, 18 जुलाई 2025। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार 17 जून 2025 द्वारा निर्वाचक नामावली को त्रुटि रहित बनाने के निर्देशों के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देश के पालन में बीएलओ के क्षमता विकास हेतु सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किए जाने के संबंध में बीएलओ को विधिक प्रावधानों, निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी प्रक्रिया, घर-घर जाकर सर्वे कर निर्वाचक मतदाता  की जानकारी का सत्यापन करना, मृत/स्थानान्तरित/दोहरी प्रवृष्टि की जानकारी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बूथ लेवल एजेन्ट से समन्वय, फॉर्म, 6, 7, 8, बीएलओ एप्प आदि के संबंध में बारिकियों से भलि भांति अवगत करवाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 193 झाबुआ अन्तर्गत निर्वाचन प्रशिक्षण संबंधी कार्य को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु समस्त प्रशिक्षण कार्यों का नोडल अधिकारी तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सुनिल कुमार डावर तहसील झाबुआ एवं मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुशवाह, श्री हरीश कुण्डल, मुकेश सूर्यवंशी सहायक क्र. प्राध्यापक द्वारा प्रतिदिन मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 193 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया है।
              यह ट्रेनिंग 4 दिवस तक ली गई प्रतिदिन 50 बीएलओ को ट्रेनिंग दी गई यह 14 जुलाई 2025 से 17 जुलाई 2025 तक कुल 192 मतदान केन्द्र झाबुआ तहसील के अन्तर्गत आने वाले बीएलओ की ट्रेनिंग झाबुआ तहसील कार्यालय बैठक हॉल में प्रशिक्षण दिया गया है।
                विधानसभा 193- झाबुआ में कुल 356 मतदान केन्द्र है 356 में से मतदान केन्द्र 164 की ट्रेनिंग राणापुर में भी दी गई है। नोडल अधिकारी तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री हुकुमसिंह निंगवाल तहसील राणापुर एवं मास्टर ट्रेनर श्री मनीष पंवार प्राचार्य बन, श्री दिपक रावल सहा. प्रध्यापक शा. आदर्श महाविधालय झाबुआ द्वारा आज मतदान केन्द्र क्रमांक 180, 194 से 356 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया है। तहसील कार्यालय झाबुआ में प्रशिक्षण का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले द्वारा किया गया तथा उचित मार्ग दर्शन दिया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!