Connect with us

झाबुआ

मेघनगर एसडीएम रीतीका पाटीदार द्वारा शासकीय उ. मा. वि. नौगांवा में मातृधरा अभियान अन्तर्गत पौधारोपण किया 

Published

on

झाबुआ, । मातृधरा अभियान अन्तर्गत जिला प्रशासन झाबुआ की पहल पर शा. उ. मा. वि. नौगांवा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मेघनगर सुश्री प्रज्ञा साहू की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं ने मातृधरा अभियान में सहभागिता करते हुए पौधारोपण कर पोधौ को बड़ा करने की जिम्मेदारी ली विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा प्रकृति का संरक्षण करने के लिये प्रेरित कर केरियर मार्गदर्शन प्रदान कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया। । यह भी बताया कि   पौधरोपण एक सरल और प्रभावी तरीका है जिससे हम पर्यावरण को बचाने और अपने जीवन को बेहतर बनाने में योगदान कर सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मेघनगर सुश्री प्रज्ञा साहू ने विद्यार्थियों से अपने गाँव खेत की मेढ़ व रिक्त भूमि पर अधिक से अधिक पौधा रोपण कर मातृधरा अभियान में जिला प्रशासन के साथ सहभागी होने की तथा लगाये पौधों को बड़ा करने की अपील की। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य मनीष पालीवाल द्वारा उपस्थित अधिकारियों को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया गया। इन्हीं अधिकारियों ने वन कन्या आश्रम नौगांवा में भी नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन श्री खेमराज जायसवाल द्वारा किया गया और इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टाफ व सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!