Connect with us

झाबुआ

अणु पब्लिक स्कूल थांदला के बच्चों ने जिला स्तर पर जुडो मे किया शानदार प्रदर्शन

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) अणु पब्लिक स्कूल थान्दला के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद नायर ने जानकारी देते हुए बताया कि  शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ इस मुकाम को हासिल किया है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता (25 से 45 किलो ग्राम)के चयन के लिए आयोजित इस स्पर्धा में प्रदक्षिणा मोड आराध्य राठौड़, इशिका राठौड़, तस्नीम लखारा, प्रणाली देवलिया, कृपांशी डामोर एवं समर्थ डिंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थियों का प्रतीक्षा सूची में स्थान बनाना भी एक अच्छा प्रदर्शन है।  विद्यालय की खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की पहल सराहनीय है। आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन की कामनाए संस्था शिक्षकों ने की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!