Connect with us

झाबुआ

घर-घर जाकर सनातनी परिवारों को कावड़ यात्रा में पधारने का दिया जा रहा निमंत्रण

Published

on



झाबुआ । मां नर्मदा कावड़ यात्रा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 6वीं कावड़ यात्रा का आयोजन श्रावण मास के तीसरे सोमवार 28 जुलाई, सोमवार को देवझिरी से झाबुआ तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की तृतीय बैठक श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें लिए गए निर्णय अनुसार घर-घर जाकर सनातनी परिवारों को कावड़ यात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया जा रहा है। शहर के मंदिरों में बेनर-फलेक्स आदि लगाए गए है। साथ ही कावड़ियों का पंजीयन भी किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए समिति के सदस्य रविराजसिंह राठौर एवं आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि कावड़ यात्रा आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है। शहर में आयोजन के होर्डिंग्स लगाने के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहर के मंदिरों पर फलेक्स-बेनर आदि लगाए गए है। शहर के सनातनी परिवारों को कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने हेतु घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। 28 जुलाई, सोमवार सुबह 7 बजे सभी यात्री राजवाड़ा पर एकत्रित होंगे। यहां से वाहन द्वारा देवझिरी तीर्थ पहुंचकर श्री संकट मोचन महादेवजी के दर्शन बाद कुंड से मां नर्मदा नदी का जल भरकर करीब 9 बजे यात्रा की शुरूआत की जाएगी। बैंड-बाजों और भगवान के जयकारों के साथ यह यात्रा मोहनपुरा, गडवाड़ा, किशनपुरी, राजगढ़ नाका, डीआरपी लाईन पर श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया जाएगा। बाद यहां से यात्रा आगे बढ़कर नेहरू मार्ग, महाकालिका माता मंदिर परिसर, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, राजवाड़ा होते हुए श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भी जलाभिषेक के साथ समापन होगा। सभी यात्रियांे के लिए फलाहार की भी व्यवस्था रहेगी।
पंजीयन कार्य जोर-शोर से चल रहा
कावड़ यात्रा में शामिल होने हेतु पंजीयन कार्य दु्रत गति से चल रहा है। कावड़ यात्रा में सभी को सपरिवार शामिल होने निमंत्रण दिया जा रहा है। यात्रा में शामिल होने हेतु समिति के सदस्य आशीष चतुर्वेदी से मोबाईल नंबर 70006-26388, रविराजसिंह राठौर से 89894-52654, सुनिल चौहान से 94250-33541, शुभम राठौर से 74709-75793 एवं रोहितसिंह ठाकुर से मोबाईल नंबर 91799-44561 पर संपर्क कर पंजीयन करवाया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!