Connect with us

झाबुआ

पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर, तेज और सशक्त डिजिटल सेवाएं

Published

on



*22 जुलाई से झाबुआ, रतलाम एवं अलीराजपुर जिले के डाकघरों में लागू होगी उन्नत तकनीक*

*डाक विभाग का डिजिटल प्लेटफार्म अब होगा और अधिक सहज और सुरक्षित*

*इंडिया पोस्ट लागू कर रहा है एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी*

*पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर, तेज और सशक्त डिजिटल सेवाएं*

*डाक विभाग का डिजिटल एक्सीलेंस की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम*

             झाबुआ, 21 जुलाई 2025। अधीक्षक डाकघर रतलाम संभाग श्री राजेश कुमावत ने बताया कि बदलते तकनीकी युग में डाक विभाग निरंतर रूप से स्वयं को आधुनिक तकनीक के साथ समाहित करता आ रहा है। प्रोजेक्ट एरो, लुक एंड फील एवं आई टी 1.0 जैसे सफल प्रोजेक्ट्स के पश्चात अब डाक विभाग एक नई पहल-आईटी 2.0 एप्लिकेशन को लागू करने जा रहा है। डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में यह डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल होगी।
              रतलाम संभाग के अंतर्गत झाबुआ, रतलाम एवं अलीराजपुर जिलों के 2 प्रधान डाकघरो, 36 उपडाकघरों एवं 364 शाखा डाकघरों में कार्यरत लगभग 850 कर्मयोगियों द्वारा इस महत्वपूर्ण पहल का क्रियान्वयन 22 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
       डिजिटल उत्कृष्टता एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में डाक विभाग की अभी तक की यात्रा में यह एक क्रांतिकारी कदम है। स्मार्ट, किफायती और भावी पोस्टल ऑपरेशन हेतु तत्परता के प्रति डाक विभाग की अटूट प्रतिबद्धता की भावना के अनुसार प्रयोक्ता अनुभवों को बढ़ाने, द्रुत सेवा वितरण तथा अधिक ग्राहक हितैषी इंटरफ़ेस के साथ इस प्रगामी डाक तकनीक (APT) एप्लिकेशन को डिजाईन किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!