Connect with us

झाबुआ

अंकुरम की भक्ति ने रॉलर स्केटिंग में झाबुआ को दिलाया गौरव

Published

on

झाबुआ —- दिनांक 22 जुलाई 2025 को दिलीप क्लब, झाबुआ में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ  की छात्रा भक्ति कटारिया (कक्षा 8वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित किया।

इस प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भक्ति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अब वह इंदौर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भक्ति की इस सफलता का श्रेय उनके समर्पण, मेहनत और विद्यालय की खेल प्रशिक्षक श्रीमती सपना चौहान के मार्गदर्शन को जाता है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर डॉ चारुलता दवे, प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भक्ति को हार्दिक बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल परिवार भक्ति की इस उपलब्धि पर गर्व करता है और उसकी निरंतर सफलता की कामना करता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!