Connect with us

झाबुआ

“नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया”

Published

on

थांदला – (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय “नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं,
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में थाना थांदला क्षेत्र में एक व्यापक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम के दौरान नगर के मध्य स्थित मठवाला कुआं चौराहे पर पुलिस अधीक्षक ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य केलिए घातक है, बल्कि यह परिवार और समाज की संरचना को भी प्रभावित करता है, उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए बताया कि आज की पीढ़ी गांजा, अफीम, नशीले इंजेक्शन जैसे खतरनाक नशों की चपेट में आ रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है तथा झाबुआ पुलिस द्वारा जागरूकता फैलाने हेतु बैनर, पंपलेट, नुक्कड़ नाटक व सोशल मीडिया जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है,
कार्यक्रम में सीएम राइज स्कूल और शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली, ड्रॉइंग, निबंध व कविता प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया, जिससे जनमानस में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला, साथ ही नशामुक्ति जागरूकता हेतु रैली मठवाला कुआं से शासकीय महाविद्यालय तक निकाली गई,
पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेरणा से उपस्थित नागरिकों ने नशा न करने की शपथ ली और विशेष रूप से तैयार किए गए बैनर पर हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया,
इस आयोजन में, एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीरज नामदेव, डीएसपी कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी अशोक कनेश, प्राचार्य पीटर डोडियार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर, गायत्री परिवार टीम, रक्षा सखी टीम, जनप्रतिनिधी, मीडियाकर्मी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे,
इस अवसर पर नशा मुक्ति कार्यक्रम पर ग्राम भामल के लोकनृत्य दल द्वारा एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई एवं नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलवाई गई,
कार्यक्रम का संचालन खेल विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर ने किया तथा आभार महाविद्यालय की प्रोफेसर  ने माना l

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!