Connect with us

झाबुआ

न्यायपीठ बाल कल्याण समिति झाबुआ द्वारा शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्म तिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

Published

on


झाबुआ, 23 जुलाई 2025 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म तिथि पर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति झाबुआ द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान द्वारा भारत की आज़ादी में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। सदस्य श्री चंचल भंडारी द्वारा कहा गया कि ऐसे महान व्यक्ति का जन्म हमारे झाबुआ जिले के भाभरा वर्तमान जिला अलीराजपुर की भूमि में होंना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर समिति की सदस्य श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती सपना भट्ट और श्री सुरेंद्रसिंह भूरिया के साथ साथ विधि सह अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह अहोरिया, श्री नीलेश गारद एवं श्री लालू परमार उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!