Connect with us

झाबुआ

अणु पब्लिक स्कूल थान्दला के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मचाई धूम

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की खास रिपोर्ट) झाबुआ जिले के दिलीप क्लब झाबुआ  में आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अणु पब्लिक स्कूल थान्दला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और विद्यालय व थान्दला नगर का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया।

यह प्रतियोगिता जिला विद्यालय खेल प्रभारी श्री रामसिंह मोहानिया के निरीक्षण में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विभिन्न अशासकीय विद्यालयों से दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • सारथी पिंडारमा – प्रथम स्थान (अंडर 17)
  • मोहम्मद फहीम खान – प्रथम स्थान (अंडर 17)
  • धरा शाहाजी – प्रथम स्थान (अंडर 14)
  • उपासना बनिया – प्रथम स्थान (अंडर 14)
  • विराट कुमार – प्रथम स्थान (अंडर 14)
  • अक्षत कर्मडिया – प्रथम स्थान (अंडर 14)
  • अनन्या सिंह परस्ते – द्वितीय स्थान (अंडर 17)
  • पर्विष्ठी पाड़ियार – द्वितीय स्थान (अंडर 14)
  • महक अरोरा – तृतीय स्थान (अंडर 14)

विद्यालय के संचालक,प्राचार्य एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सामूहिक प्रयास, सभी पीटीआई शिक्षकों एवं विशेष रूप से श्री संजय चौहान एवं विशाल बारिया (PTI) को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण मिला और उन्होंने कठिन अभ्यास के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया।

अणु पब्लिक स्कूल थान्दला क्षेत्र की एकमात्र ऐसी संस्था है जो शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षकों, संसाधनों और प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देती है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उनके और भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!