Connect with us

झाबुआ

निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करते हुए पाये जाने पर व्यापारी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

Published

on

झाबु। जिले में खरीफ मौसम अन्तर्गत कृषकों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उचित मूल्य पर सुगमता से उपलब्धता की दृष्टि से जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल गठित है। कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुक्रम में गठित दल द्वारा सतत् भ्रमण कर कृषि आदान विक्रेतओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कार्य प्रचलित है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त दलों द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर अवैध संग्रहण, कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री की रोकथाम हेतु प्राईवेट विक्रेताओं के निरीक्षण किये जा रहे है। 23 जुलाई 2025 को विकासखण्ड थांदला में संचालित उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान कृष्णा ट्रेडर्स थांदला में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करते हुए पाये जाने पर उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान के संचालक श्री विनित कुमार पिता नरेन्द्रसिंह राजावत के विरूद्ध पुलिस थाना थांदला में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई। जिले में अब तक दो विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर (FIR), दो के लाइसेन्स निलंबित, दो फर्टिलाइजर के पंजीयन निरस्त एवं अमानक स्तर के बीज की बिक्री पाये जाने पर 8 बीज विक्रेताओं के पंजीयन पत्र निलंबित किये गये। जिले में यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ एन.एस. रावत द्वारा बताया गया है कि साप्ताहिक आयोजित विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के परिपालन में जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला स्तर पर गठित गुण नियंत्रण दल द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। जिले के कृषक बन्धुओं से यह अपील की जाती है कि अधिकृत/पंजीकृत कृषि आदान विक्रेताओं से ही आदान निर्धारित दर पर क्रय करे तथा पक्का बील आवश्यक ले।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!