Connect with us

झाबुआ

सामाजिक संस्था आनंद क्लब पेटलावद का नवीन गठन हुआ, विनोद भंडारी अध्यक्ष व मनोज जानी सचिव मनोनीत

Published

on


पेटलावद –  नगर में 70 वर्ष से अधिक समय से सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संस्था आनंद क्लब जो क्षेत्र की सबसे पुरानी मप्र शासन से पंजीकृत संस्था है। जिसकी बैठक पिछले दिनों संपन्न हुई। जिसमें नवीन सदस्य बनने पर चर्चा हुई। वहीं सर्वानुमति से अध्यक्ष विनोद कुमार भंडारी ओर सचिव मनोज जानी को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष अभय लाला चाणोदिया को बनाया गया। उपाध्यक्ष का दायित्व सुरेंद्र भंडारी, कीर्तिश चाणोदिया, सहसचिव रोहित मोन्नत को बनाया गया। पीआरओ का दायित्व पंकज जे पटवा संभालेंगे।
संरक्षक मंडल में राजेंद्र कटकानी, अनोखीलाल मेहता, हस्तीमल बाफना, सुरेश निमजा,सोहन चाणोदिया को लिया गया। मुख्य परामर्शदाता में नरेंद्र कटकानी, कांतिलाल मोन्नत, पारस भंडारी, महेंद्र अग्रवाल, प्रबोध मोदी को लिया गया। इस अवसर पर अनोखीलाल मेहता ने कहा आनंद क्लब मध्य प्रदेश शासन से पंजीकृत एकमात्र संस्था है जो क्षेत्र में लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती आ रही है। हम सभी को मिलकर इसके कार्य को आगे बढ़ाना है। निवृत्तमान अध्यक्ष सोहनलाल चाणोदिया ने कहा आनंद क्लब के नवीन कार्यकारिणी गठन के अवसर पर हमें स्वर्गीय रमेश चंद्र जी व्यास को याद करना होगा उनके निरंतर सद्प्रयासों से यह संस्था निरंतर क्षेत्र में कार्यरत है। वरिष्ठ राजेंद्र कटकानी ने कहा पीड़ित मानवता की समय पर सेवा हो ऐसे प्रयास संस्था के हो तो वह कारगर साबित होते हैं।
बैठक में राजेंद्र छजलानी,नरेंद्र मोदी,अशोक मेहता, लोकेश भंडारी, विमल मोदी,संजय चाणोदिया, पारस मोदी,स्वप्निल भंडारी, विमल मोदी,अनूप कुमार मेहता, प्रदीप झाड़मता, ऋषभ कटकानी, विपुल मेहता,पदम कुमार मेहता, नयन भंडारी, निलेश मेहता, मनोज गादिया, मांगीलाल कोठारी,ओम सोनी, निर्मल व्यास, पवन भंडारी चेतन कुमार कटकानी आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब के पीआरओ पंकज जे पटवा ने दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!