Connect with us

झाबुआ

आकांक्षा हाट का आयोजन जिले के आजीविका भवन में 2 अगस्त 2025 से 3 अगस्त 2025 तक

Published

on




           झाबुआ, 25 जुलाई 2025। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिले और ब्लॉकों में जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया गया था। इस अभियान अंतर्गत नीति आयोग द्वारा 6 प्रमुख संकेतकों में संतृप्ति करने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किए जाने एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु आकांक्षा हाट व संपूर्णता सम्मान समारोह का आयोजन जिले के आजीविका भवन में 2 अगस्त 2025 एवं 3 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है।
            कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार आकांक्षा हाट में लोकल फॉर वोकल के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों की बिक्री हेतु स्टॉल लगाएं जाएंगे। जिसमें हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, सभी प्रकार की ज्वेलरी राखियां, आदिवासी पोशाक, साज-सज्जा की सामग्री, जैविक सामग्री, घरेलू उत्पाद जैसे दाल-मसाले बांस सामग्री आदि स्थानीय उत्पादों के विक्रय हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे।
            आमजन से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आकांक्षा हाट में सम्मिलित होकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने में अपना योगदान प्रदान करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!