Connect with us

झाबुआ

इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से आत्महत्या संबंधित अलर्ट पर त्वरित पुलिस कार्यवाही

Published

on





आज दिनांक 25.07.2025 को दोपहर 12:43 बजे फेसबुक/इंस्टाग्राम (मेटा) द्वारा राज्य सायबर सेल, जोन इंदौर के माध्यम से सायबर सेल झाबुआ को एक इंस्टाग्राम यूज़र द्वारा आत्महत्या से संबंधित वीडियो/फोटो/कमेंट पोस्ट करने के कारण Suicide Alert प्राप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त इंस्टाग्राम यूज़र ने एक दवाई से संबंधित वीडियो पोस्ट कर नीचे लिखा था – “मेरे भाई आखरी दिन है आज।”
घटना की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। चूँकि संबंधित यूज़र थाना थांदला क्षेत्र का था,उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी थांदला को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

थाना थांदला की पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए संबंधित इंस्टाग्राम यूज़र और उसके परिवार से संपर्क कर पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त पोस्ट मजाक में की गई थी तथा किसी वास्तविक आत्मघाती प्रवृत्ति का संकेत नहीं था।

पुलिस टीम द्वारा बच्चे एवं उसके परिवार को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर समुचित समझाइश दी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की पोस्ट न करने हेतु चेतावनी भी दी गई।

झाबुआ पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें और ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जिससे समाज में भ्रम, भय या अनुचित संदेश फैले। साथ ही, यदि कोई मानसिक तनाव या परेशानी हो, तो परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों से अवश्य संपर्क करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!