Connect with us

झाबुआ

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा  मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जा रहा है।

Published

on



*कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों को लेपटॉप प्रदान किया गया*

            झाबुआ, 25 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्री बंटी पिता मोहन डामोर निवासी छोटी धामनी पंचायत द्वारा कक्षा 9 वीं (बालक उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय थांदला ) में 50.20% तथा सुश्री इरम पिता फिरोज खान निवासी पेटलावद द्वारा कक्षा 12 वीं (शासकीय कन्या हायर सेकन्डरी स्कूल पेटलावद ) में 70.40% प्राप्त करने पर लेपटॉप भेंट किया गया।
             दोनों विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर को धन्यवाद दिया गया। कलेक्टर द्वारा भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा अन्य किसी सहायता के लिए सीधे सम्पर्क करने को कहा।
      जैसा कि विदित है सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा  मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके  अंतर्गत दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, मंदबुद्धि अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 9वीं में 50% प्राप्त कर अगली कक्षा 10वीं में प्रवेश लेने पर लेपटॉप दिया जाता है। वहीं अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांगजन द्वारा  60 %से अधिक  अंक प्राप्त कर 10 वीं में प्रवेश लेने पर लेपटॉप दिए जाने का प्रावधान है।
                अन्य श्रेणी के दिव्यांगजन द्वारा गत परीक्षा में 50% अंक प्राप्त कर शासकीय उ.मा. विद्यालय, महाविद्यालय अथवा पॉलीटेक्निक (कालेज में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा)  विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया को लेपटॉप दिया जाता है।
                 इस दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले, सुश्री नीलिमा  थिटे उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!