Connect with us

झाबुआ

वीरता और अदम्य साहस से शोषण के विरुद्ध बुलंद आवाज का नाम ही टंट्या भील है पवन परमार

Published

on

आज जनजाति विकास मंच झाबुआ द्वारा अमर शहीद क्रांतिसूर्य टंट्या भील की 4 अप्रैल जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भंडारी पेट्रोल पंप के पास सभी जनजाति युवाओं ने मिलकर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण बाइक रैली के रूप में झाबुआ बस स्टेशन कार्यक्रम का सम्पन हुआ।इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश बिलावल द्वारा यह कहा गया कि हमारे क्रांतिकारी देश व समाज का गौरव है हमें उनकी वीरता व शोर्य को वर्तमान पीढी को जानने व पढ़ने की जरूरत है आगामी समय में हमारे ऐसे अनेक जनजाति महापुरुष है उनकी जन्म जयंती हो या पुण्य तिथि हो उन सबको लेकर बड़े कार्यक्रम कर जनजाति समाज को जागर्त करने की आवश्यकता है समाज में कुप्रथाओ को खत्म कर विकास की मुख्य धारा में जुड़े ऐसा हम सभी युवाओं को मिलकर कार्य करने का प्रयास करना चाहिए। वही जनजाति विकास मंच के जिला टोली सद्स्य पवन परमार ने यह कहा की हमारे क्रांतिसूर्य टंट्या भील व्यक्ति नहीं एक विचार धारा है। वीरता और अदम्य साहस से शोषण के विरुद्ध बुलंद आवाज का नाम ही टंट्या भील है अपने विद्रोही तेवर और बिजली की तरह तेजतर्रार कदकाठी से कई बार अंग्रेजों को धूल चटाई। ऐसे महापुरुष की जंयती पर हमें आज उनके सिद्धांतों पर फिर से कार्य करने की आवश्यकता है किस तरह उन्होंने गरीबों को शोषण मुक्त और भुखमरी के अन्न देना और गरीब  बेटियों की शादी करवाना ,इस तरह के कल्याण के कार्य किए वर्तमान समय में ठीक उसी प्रकार आज हमें इस जन्म जयंती के अवसर पर सभी युवाओं को मिलकर संकल्प लेना होगा की युवा सही दिशा में चले और युवाओं को देशभक्ति प्रेरित हो साथ ही बढ़ते नशे के फैशन में आज के युवा नशे में डूबता जा रहा यह नशे का प्रकोप बढ़ रहा इसके प्रति युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है और एक मजबूत युवा बनेगा तो हमारा राष्ट्र मजबूत होगा ऐसा विचार कर हम सब युवा कार्य करे। साथ ही प्रत्येक महापुरुष की जंयती हो या पुण्य तिथि हो उसमें आगामी समय में संगोष्ठि हो या युवाओं के सम्मेलन जैसे बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक कर देश के विकास की मुख्य धारा जनजाति समाज में शामिल हो ऐसा हम सभी को मिलकर  प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता सूरबान जी गुण्डिया, लक्ष्मण जी बारिया, अलकेश जी मेड़ा, दीवान, पंकज पालिया, अमर सिंह भूरिया, गुलाब सिंह, दिनेश, रमेश भाबर, विजय मेड़ा, प्रकाश खपेड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!