Connect with us

झाबुआ

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन डीआरपी लाईन के ग्राउन्ड पर आयोजित किया जायेगा।

Published

on

कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित


            झाबुआ, 28 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा सोमवार को 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन डीआरपी लाईन के ग्राउन्ड पर आयोजित किया जायेगा।
              कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय रूप से कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सभी विभाग अपने दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन करें। वर्षा ऋतु होने से वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं की व्यवस्थित रूप से बैठक व्यवस्था की जाए।
             कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि मैदान स्थल की साफ-सफाई, बास बल्ली, मंच सज्जा, प्रवेश द्वार, पार्किंग की व्यवस्था, परेड ग्राउड का ट्रैक, राष्ट्रीय ध्वज को जवाबदारी पूर्ण झण्डा संहिता का पालन करते हुए व्यवस्था करे। राष्ट्रीय गान पुलिस बैण्ड एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की व्यवस्था की जाए। समारोह स्थल पर बिजली, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बेहतर बैठने की व्यवस्था, परेड निरीक्षण हेतु वाहन की व्यवस्था, साउड सिस्टम, टैन्ट कुर्सी, कानून व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, अतिथियों की स्वागत की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड की व्यवस्था, सभी शासकीय भवनों पर रोशनी, परेड कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूस्कार की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा आदि की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को सौंपी गयी।
               15 अगस्त 2025 को आयोजित समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इस हेतु बैठक में रूपरेखा निर्धारित कर विभागवार सबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने की जिम्मेदारी सौपी गई। कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबध में आवश्यक निर्देश दिए।
                बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले  एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!