Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण किये जाने के निर्देश दिये

Published

on

कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी*


*

            झाबुआ, 28 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी।
            कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।
            कलेक्टर नेहा मीना ने समग्र ई-केवायसी की समीक्षा कर पिछले तीन दिन में कम प्रगति होने पर सीईओ जनपद राणापुर को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी एसडीएम से लगातार समग्र ई-केवायसी की मॉनिटरिंग किये जाने के निर्देश दिये।
              इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने खाद्य विभाग के तहत ई-केवायसी की समीक्षा की। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर जल्द से जल्द ई-केवायसी पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निश्चित समय-सीमा में कार्य किये जाने के निर्देश दिये।
               कलेक्टर ने पीएमएफएमई योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विपरीत प्रकरणों की स्वीकृति के संबंध में समीक्षा की। कलेक्टर ने टमाटर क्लस्टर के तहत कार्य योजना बनाये जा कर कार्य करने के निर्देश दिये।
                बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने स्कूली भवनों एवं आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति एवं जर्जर होने पर रिपोर्ट कर डिस्मेंटल करने की कार्यवाही की जाए।
                  इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला श्री तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री एच एस विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!