Connect with us

झाबुआ


उर्वरक के अवैध भण्डारण एवं विक्रय करने पर व्यापारी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

Published

on




            झाबुआ, 31 जुलाई 2025। जिले में खरीफ मौसम अन्तर्गत कृषको को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उचित मूल्य पर सुगमता से उपलब्धता की दृष्टि से जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल गठित है। कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुक्रम में गठित दल द्वारा सतत् भ्रमण कर कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कार्य प्रचलित है।
            निरंतरता में 30 जुलाई 2025 को विकासखण्ड झाबुआ के कल्याणपुरा क्षेत्र में अधिक दर एवं अनाधिकृत रूप से भण्डारित उर्वरक के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर गठित दल जिसमें राजस्व व कृषि विभाग का संयुक्त दल द्वारा कल्याणपुरा पहुंचकर, कल्याणपुरा पेटलावद रोड पर स्थित गोदाम में भण्डारित उर्वरक के संबंध में जानकारी चाही जाने पर मौके पर उपस्थित कृषकगण एवं प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया है कि उक्त गोदाम में अनाधिकृत रूप से उर्वरक भण्डारित है तथा मनमाने भाव से बेच रहे है व बिल भी नहीं दिया जाता है। दल द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कल्याणपुरा के निवासी रवि राठोर के विरूद्ध पुलिस थाना कल्याणपुरा में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई।
             उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत द्वारा बताया गया है कि जिले के कृषको को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला स्तर पर गठित गुण नियंत्रण दल द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। जिले के कृषक बन्धुओं से यह अपील की जाती है कि अधिकृत/पंजीकृत कृषि आदान विक्रेताओं से ही आदान निर्धारित दर पर क्रय करे तथा पक्का बिल आवश्यक ले।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!