Connect with us

झाबुआ

राखी मेकिंग जैसे प्रशिक्षण बाल अपचारियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे – प्रदीप जैन

Published

on



बाल संप्रेक्षण गृह में अभिरक्षा में रखे हुवे बालकों ने राखी बनाने का प्रशिक्षण लिया ।  किशोर न्याय बोर्ड झाबुआ के सक्रिय सदस्य प्रदीप जैन ने बताया कि बालकों को कौशल विकास के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कलात्मक एवं रचनात्मक प्रशिक्षण निरंतर दिए जाएंगे । जिससे वह कौशल ज्ञान प्राप्त कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें । राखी बनाने का प्रशिक्षण  पूजा डांगी व योगिता पांडे द्वारा दिया गया, बाद सभी बालकों ने अलग अलग ग्रुप बनाकर विभिन्न सुंदर राखियां बनाई ।  बाल संप्रेक्षण गृह झाबुआ के अधीक्षक छगन सिंह बामनिया ने बताया कि बालकों द्वारा बड़े उत्साह और रुचि के साथ बहुत सुंदर राखियां बनायीं जा रही है । इस प्रशिक्षण से उन्हें सकारात्मक परिवर्तन के साथ भविष्य में आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने में मदद मिलेंगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!