Connect with us

झाबुआ

संत नगरी थांदला में सांवलिया सेठ मंदिर गवली समाज द्वारा कावड यात्रा का आयोजन हुआ

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)–     स्थानीय सांवलिया सेठ मंदिर गवली समाज महिला मंडल थांदला द्वारा तीसरी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। श्रावण मास को प्रभु शिव शंकर का माह माना जाता है इसमें प्रत्येक सोमवार को स्थानीय सांवलिया सेठ मंदिर पर भोलेनाथ की अलग-अलग झलकियां बनाई जाती है कावड़ यात्रा की शुरुआत पद्मावती नदी में स्थित एकांतेश्वर महादेव को जलाभिषेक कर की गई जहां पर बैंड बाजे और ढोल के साथ नगर के बाईपास रोड से मरी माता(अषाढ़ी माता) चौराहा पर म प्र अजजा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह जी भाबर,भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी जी डामोर,भरत जी मेहते , शेखर जी ब्रजवासी द्वारा स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा शीतला माता मंदिर से पहले अजय जी शुक्ला मनन जी शुक्ला द्वारा कांवड़ियों के लिए जल की व्यवस्था की, गवली मोहल्ला में नवागत गवली समाज अध्यक्ष संजय जी ररा, ननु जी पटेल, पन्नालाल जी ररा, मुन्ना पहलवान मेहते भुरा मेहते, दिनेश मौर्य, द्वारा स्वागत, शाहजी चौराहा, गांधी चौक, भंसाली चौराहा होते हुए पीपली चौराहा पर कंचन सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजू धानक, श्रीमंत अरोड़ा, एडव्होकेट मयूरी धानक द्वारा आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, आनंद जी राठौड़ भेरूलाल जी मेहता द्वारा फूलो से कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया कावड़ यात्रा का समापन स्थानीय सांवलिया सेठ मंदिर पर प्रभु नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आरती की गई तथा बिलपोस रविवार होने के उपलक्ष में फरियाली खिचड़ी के साथ पोहे की प्रसादी वितरित की गई। कावड़ यात्रा में गवली समाज के साथ नगर के अन्य समाज से भी बडी संख्या में धार्मिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की इस कावड़ यात्रा में पंडित द्वारका प्रसाद जी शर्मा, आत्माराम जी शर्मा, अनिल जी पाठक, देवेंद्र जी अरोड़ा, मनोज जी उपाध्याय सुशील जी शर्मा एवं बच्चे, बालिकाएं , महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा लड़के शामिल हुए कावड़ यात्रा की विशेषता यही कि आकाश मेहते, समीर मोरिया, कान्हा ररा, किर्तन मेहते, दक्ष दुबेला , प्रिंस ररा, सभी ने 10-10 किलो की कावड़ उठाकर यात्रा की एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन का इस कावड यात्रा में सराहनीय योगदान रहा, कावड यात्रा के समापन पर पंडित बिट्टू भट्ट द्वारा हर हर महादेव, बोल बम का नारा है और सेठों के सेठ सांवरिया सेठ के जय कार ओके साथ कावड़ यात्रियों का आभार माना गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!