Connect with us

झाबुआ

मित्रता दिवस पर Friends for ever  ग्रुप की महिला मित्रों ने गले लगकर शुभकामनाएं प्रेषित की

Published

on

Friends for ever

झाबुआ -भारत में मित्रता दिवस (Friendship Day) हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 30 जुलाई को मान्यता दी है, लेकिन विभिन्न देशों में इसे अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है मित्रता दिवस का उद्देश्य है  दोस्ती के रिश्ते को सम्मान देना और उसे मनाना। लोगों को जाति, धर्म, भाषा और वर्ग से ऊपर उठकर आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ जोड़ना। लोग अपने मित्रों को बधाई संदेश, ग्रीटिंग कार्ड्स, गिफ्ट्स और “फ्रेंडशिप बैंड्स” देते हैं। सोशल मीडिया पर स्टेटस, फोटो, और पुरानी यादें साझा करते हैं। कई लोग इस दिन अपने पुराने मित्रों से फिर से संपर्क करते हैं । वही दोस्त वह होते हैं जो खुशी में हँसी और दुख में सहारा बनते हैं। एक सच्चा मित्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। दोस्ती वह रिश्ता है जो स्वार्थ से परे और पूरी तरह विश्वास और भावनाओं पर टिका होता है इसी कड़ी में शहर की Friends for ever ग्रुप की महिलाओं ने मित्रता दिवस पर एक साथ एक जगह पर एकत्रित होकर, सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की । साथ ही सभी महिला मित्रों ने पहनावे में पींक साड़ी ड्रेस कोड के साथ ,एक दूसरे को सजाया व रील्स बनाई व फोटो खींचे । करीब 10 से अधिक वर्षो से सभी ने पुरानी यादें ताजा की व एक दूसरे से सुख दुख भी साझा किए । साथ ही किसी ने गीत सुनाया ,तो किसी ने मुक्तक , तो किसी ने डांस कर आंनद लिया । सभी महिला मित्र पूरे दिनभर  एक साथ रही और शाम को दाहोद जाकर फूड जोन का आनंद लिया। इस मित्रता दिवस पर सभी साथियों ने एक दूसरे के सुख दुख में साथ निभाने की बात कही । वही मित्रता दिवस को लेकर श्रीमती हंसा गादिया का कहना है कि सच्चे दोस्त ज़िन्दगी में रोशनी की तरह होते हैं जो बुरे वक्त में भी साथ नहीं छोड़ते । वही श्रीमती दीपाली पटेल का कहना है कि दोस्त प्यार से भी बड़ा होता है हर सुख और दुःख में साथ होता है तभी तो कृष्ण राधा के लिए नही , सुदामा के लिए रोता है । वही श्रीमती अलका दातला का कहना है कि  जो  सुख और दुःख, दोनों में समान व्यवहार करे — वही सच्चा मित्र होता है । इस मित्रता दिवस को अपनी महिला मित्रों के साथ मनाने के लिए इंदौर से विशेष तौर पर सुराणा बुटिक की संचालिका स्वाति सुराणा झाबुआ आई थी । वही इस गुप में शिक्षिका लेखा बैरागी , डा चारूलता दवे , नाकोड़ा सर्विस सेंटर की संचालिका हंसा गादिया , दक्ष मेडिकोज की संचालिका अल्का दातला , गृहिणी दीपाली पटेल, शिक्षिका स्वेता शर्मा आदि सम्मिलित हैं ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!