Connect with us

झाबुआ

अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुलिस भाइयों को बाँधी राखी – एसडीओपी नामदेव ने बताई कार्यप्रणाली

Published

on

थांदला। (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) –पुलिस का नाम सुनकर जहाँ अपराधियों में भय उत्पन्न हो जाता है वही बच्चों में भी पुलिस का डर बना रहता है ऐसे में अणु पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति सञ्चालक प्रदीप गादिया के निर्देशन पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती संध्या नायर संग सीनियर टीचर हीना उपाध्याय, वंदना शर्मा, नीलम भट्ट व जिग्नेश आदि ने 9 वीं व 10 वीं की छात्राओं संग पुलिस थाना थांदला जाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीरज नामदेव व थाना प्रभारी अशोक कनेश संग सभी पुलिस जवानों को तिलक लगाकर राखी बाँधकर मिठाई खिलाते हुए नगर की सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) नीरज नामदेव एवं थाना प्रभारी अशोक जी ने सभी बच्चों को पूरे थाने का निरीक्षण करवाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया इस दौरान नामदेव ने बच्चों को पुलिस के स्टार रैंकिंग, जिला सहित थाने के प्रमुख अधिकारियों के नाम व उनके काम, लेखा विभाग, मालखाना, लॉकप रूम आदि बताते हुए पुलिस द्वारा प्रयुक्त हथियारों से भी अवगत करवाया। इस दौरान बच्चों ने क्राइम से लेकर पुलिस बनने तक के व हैलमेट उपयोग तथा नाबालिग अपराध पर क्या होता है जैसे अनेक सवाल किए गए जिनका संतोष जनक उत्तर देकर एसडीओपी व थाना प्रभारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संस्था सञ्चालक ने समय देने के लिए समस्त पुलिस स्टॉफ का धन्यवाद देते हुए उन्हें स्कूल आने का आमंत्रण दिया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!