Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना तिरुपति बालाजी के लिए तीर्थयात्रा प्रस्तावित

Published

on




*आवेदन प्राप्ति की अंतिम दिनांक 16 अगस्त 2025*

          झाबुआ, 07 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत 11 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक तिरुपति बालाजी के लिए तीर्थयात्रा प्रस्तावित की गई है। झाबुआ जिले हेतु दिनांक 28 अगस्त 2025 से 02 सितम्बर 2025 तक तीर्थयात्राएं प्रस्तावित की गई है।
          जिले से तिरुपति यात्रा यात्रियों की संख्या 200 एवं 4 अनुरक्षक, 5 सुरक्षाकर्मी जिसमें आवेदन प्राप्ति की अंतिम दिनांक 16 अगस्त 2025 है। जिले के यात्री मेघनगर से सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पास आवेदन कर सकते है।

*पात्रता:-*
     पात्र हितग्राही आयकर दाता नहीं होना चाहिए। तीर्थयात्री की स्वयं की आयु 60 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। महिला तीर्थयात्री जिसकी आयु में 2 वर्ष की छूट होने से 58 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। तीर्थयात्री की आयु 65 वर्ष से अधिक होने पर सहायक जिसकी आयु 18 वर्ष से कम व 50 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। पात्र तीर्थयात्री पिछले 5 वर्ष में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में नहीं गया है इसकी पुष्टि की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!