Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश”

Published

on


“झाबुआ पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश”
दिनांक 07.11.2020 को फरियादी तानसिंह पिता थावरिया भुरीया उम्र 37 साल निवासी भुतेडी अपने पिता थावरिया को चाय देने के लिये गया तो फरियादी के पिता खेत के पास बने झोपड़े में मृत अवस्था में पड़े थे। फरियादी का भाई ढोरों को चराने के लिये गया था पर वह वहां नही था। फरियादी द्वारा अपने परिजनो को बुलाकर मृतक को अपने घर ले गये। घर जाकर देखने पर मृतक की छाती पर चोट का निशान व शर्ट पर खुन लगा हुआ था।
सुचना मिलते ही तत्काल मौके पर चौकी प्रभारी माछलिया उनि नरेन्द्र सिंह राठौर एवं एफएसएल अधिकारी श्री आर.एस. मुजाल्दा, फिंगर प्रिंट अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण व शव परीक्षण, पंचनामे के दौरान यह देखने में आया कि मृतक की छाती पर चोट के निशान थे, इससे संपूर्ण घटना संदिग्ध प्रतीत होना पाई गई। जिस पर थाना कालीदेवी के मर्ग क्रं. 49/2020 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया व घटना संदिग्ध होने पर मृतक का पीएम डॉक्टरों के पेनल से करवाया गया व पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु होमोसाईडल इन नेचर होना लेख किया गया, जिस पर थाना कालीदेवी में अपराध क्रं. 287/2020 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना का खुलासा :-
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से मृतक थावरिया की मृत्यु का कारण पुछने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक की मृत्यु बैल द्वारा लात मारने से हुई है। घटना संदिग्ध होने पर व परिजनों द्वारा बताये अनुसार नहीं होने पर पुलिस को दाल में कुछ काला लगा। जांच में मृतक के भतिजों से पुलिस द्वारा बड़ी ही सुझबुझ से पुछताछ करने पर पता लगा की यहां तो पूरी की पूरी दाल ही काली है। उनके द्वारा बताया कि मृतक थावरिया व आरोपी के मध्य ट्रेक्टर के भाड़े को लेकर आये-दिन विवाद होता है। दिनांक 07.11.2020 को भी ट्रेक्टर के भाड़े के पैसों की मांग को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ था व आरोपी द्वारा मृतक थावरिया को जमीन पर गिराकर छाती पर पत्थर मार कर हत्या कर दी।
मुखबीर सूचना मिली की मृतक थावरिया का हत्यारा ग्राम भुतेड़ी के जंगल तरफ है। उक्त् सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगा। भागता देख थाना कालीदेवी की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को बड़ी ही सुझबुझ से गेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के बारे में जानकारी लेने पर इसके और भी अपराध है। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती एवं चोरी के कुल 08 प्रकरण दर्ज है।
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड –
क्रं. थाना अपराध क्रं. धारा

  1. कालीदेवी 130/2012 457 380 भादवि
  2. राणापुर 373/2014 394 भादवि
  3. कालीदेवी 112/2016 294 323 506 भादवि
  4. कोतवाली 60/2017 392 भादवि
  5. कल्याणपुरा 222/2017 394 395 भादवि
  6. कालीदेवी 83/02.05.2018 302 147 148 149 336 294 भादवि
  7. कोतवाली 60/2017 392 भादवि
  8. कालीदेवी 287/2020 302 भादवि
    सराहनीय कार्य में योगदान :-
    संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में एफएसएल अधिकारी श्री आर.एस. मुजाल्दा, थाना प्रभारी कालीदेवी परि.उप पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटील, चौकी प्रभारी माछलिया उनि. नरेन्द्रसिंह राठौड, उनि. बीके कन्नौजिया, सउनि अनिता तोमर, प्र.आर 491 राजेश गुर्जर आर. 150 प्रदीप, आर. 297 कमल, आर. 592 गोपाल, आर.578 सुनिल मारु, आर.143 राजु रावत, आर.188 भुपेन्द्र, आर.323 दिलीप, आर.593 पानसिंह का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर29 mins ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ2 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

झाबुआ2 hours ago

स्वच्छता हि सेवा पाखवाड़े के तहत जनपद पंचायत थांदला मे हुआ आयोजन

झाबुआ5 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ5 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!