Connect with us

झाबुआ

सेवा भारती झाबुआ द्वारा ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी डिप्लोमा कोर्स का शुभारंभ

Published

on


*

झाबुआ, दिनांक: 20/4/25 (रविवार) — सेवा भारती झाबुआ द्वारा महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए त्रैमासिक ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी डिप्लोमा कोर्स का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार प्रातः 9 बजे हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चारु दवे एवं सेवा भारती जिला समिति अध्यक्ष श्री हरिओम पाटीदार जी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बबलू संगीत एवं कला संस्था के शुभम शाह एवं नेहा गरवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा सामूहिक गायत्री मंत्र का जाप कराया गया।

संस्था की संक्षिप्त गतिविधियों की जानकारी कोषाध्यक्ष श्री राजेश मेहता जी द्वारा दी गई। सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्रशिक्षक ओम श्री सेंगर एवं सीता भूरिया ने साझा की, वहीं शालिनी सोनी ने ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रशिक्षित 10 स्वावलंबी बहनों की प्रेरक यात्रा से अतिथियों व उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। इन बहनों ने सेवा भारती केंद्र से सिलाई प्रशिक्षण लेकर अपना रोजगार प्रारंभ किया है और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इनमें से कई ने स्वयं की सिलाई मशीनें भी क्रय की हैं। अतिथियों के कर-कमलों से इन बहनों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला समिति की घोषणा महिला प्रमुख श्रीमती भारती सोनी द्वारा की गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह सविता गुप्ता, मधु व्यास एवं अनिता जी द्वारा भेंट किए गए।

समापन अवसर पर शारदा कुमावत के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भारती सोनी द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के इस शुभारंभ कार्यक्रम में 50 प्रशिक्षणार्थी बहनों की उपस्थिति रही। सहयोगी रूप में संकल्प ग्रुप की ज्योति त्रिवेदी,सविता गुप्ता, मधु व्यास, प्रेमलता जी, श्यामल जी सहित सेवा भारती के अमृत जी, रामसिंह जी, चंदन जी, वीरेंद्र जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!