Connect with us

झाबुआ

प्लास्टिक के चावल बाटने की जानकारी अफवाह मात्र, यह है “पोषणयुक्त फोर्टिफाईड चावल”*

Published

on



*

           झाबुआ, 11 अगस्त 2025। जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में शासन द्वारा फोर्टिफाईड चावल (आयरन, विटामिन B-12 एवं फॉलिकएसिड युक्त) एवं “वन्या प्लस” डबल फोर्टिफाईड नमक (आयोडिन एवं आयरन युक्त) का वितरण किया जा रहा है, जिसके सेवन से खून की कमी (एनीमिया) दूर होती है।
          जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि फोर्टिफाईड चावल जनवरी 2023 से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में वितरित किया जा रहा है। चावल को फोर्टिफाईड करने के लिए सामान्य चावल में आयरन, विटामिन बी-12, और फोल्लिक एसिड से युक्त फोर्टिफाईड चावल के दाने 1 प्रतिशत की मात्रा मे, मतलब 100 कि.ग्रा सामान्या चावल में 1 कि.ग्रा. फोर्टिफाईड चावल के दाने मिलाए जाते है। फोर्टिफाईड चावल के दाने सामान्य चावल की तरह दिखते है। फोर्टिफाईड चावल के दाने पकाते या धोते समय अलग से दिखे तो इन चावलों को अलग न करे और इनका सामान्य चावल की तरह सेवन करे। *कृपया ध्यान रखे, यह प्लास्टिक चावल नहीं है* बल्कि पोषण युक्त फोर्टिफाईड चावल है। अतः भ्रामक जानकारियों एवं अफवाहों से सावधान रहें।
           इसी प्रकार आयोडीन एवं आयरन युक्त डबलफोर्टिफाईड नमक ‘‘वन्या  प्लस” नाम से म.प्र. के 33 जिलों (आदिवासी बाहुल्य जिले, उच्च प्राथमिकता वाले जिले एवं आंकाक्षी जिले) की शासकीय उचित मूल्य दुकान से 1 रुपया प्रति किलो की दर से प्रदाय किया जा है। आमजन मे यह भ्रम है कि उक्त डबलफोर्टिफाईड नमक में काले बारिक कण पाये गये है जोकि वास्ताविकता में आयरन (लौह तत्व) के कण है, इसके सेवन से खून की कमी (एनीमिया) दूर होती है। फिर भी अगर आपको कोई भी अन्य सवाल हो या जानकारी चाहिए हो तो अपने गाँव की कंट्रोल की दुकान के दुकानदार या कलेक्टर ऑफिस खाद्य शाखा जिला झाबुआ से जानकारी प्राप्त  कर सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!