Connect with us

झाबुआ

आदर्श ग्राम योजना के तहत 17 कार्य अप्रारम्भ होने की स्थिति में सम्बन्धित सीईओ जनपद एवं सहायक यंत्री को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।

Published

on



*कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित*

          झाबुआ, 11 अगस्त 2025। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन एवं पूर्ण निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
          बैठक में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत 17 कार्य अप्रारम्भ होने की स्थिति में सम्बन्धित सीईओ जनपद एवं सहायक यंत्री को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही मॉनीटरिंग ना पाये जाने की दशा में कार्यपालन यंत्री आरईएस को भी नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने पूर्ण कार्यों की सीसी जारी कर जनजातीय विभाग को रिर्पोट प्रेषित करने के निर्देश दिये।
           अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना के तहत 2024-25 के 52 स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति स्पष्ट ना किये जाने पर कलेक्टर ने समस्त सीईओं जनपदों से जनपद स्तरीय निर्माण कार्यों की समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये एवं कहा कि निर्माण कार्यों में ढिलायी ना बरती जाए एवं अपने कार्यों की जानकारी सीईओं को होना आवश्यक है। कार्य करने में तत्परता दिखायी जाए।
           स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वीकृत 39 कार्यों में प्रगतिरत 28 एवं अप्रारंभ 11 होने की स्थिति में अप्रारम्भ कार्यों को जल्द शुरू कराये जाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों से सम्बन्धित भूमि आवंटन को माम‌लों को समय रहते अवगत कराये जिससे निर्माण कार्य समय पर प्रारम्भ हो सके।
            इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमारअन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!