Connect with us

झाबुआ

✨ थान्दला की बेटी अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रगति जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित ✨

Published

on

थान्दला:(वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)अणु पब्लिक स्कूल थान्दला की होनहार छात्रा प्रगति जैन ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोमवार को भोपाल में आयोजित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम’ में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रगति जैन को सम्मान स्वरूप ₹50,000 की सहयोग निधि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रगति जैन के अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष हायर सेकेंडरी के परिणामों में जिले की मेरिट सूची में अन्य दो विद्यार्थी पारिधि शर्मा जिले में प्रथम स्थान (विज्ञान संकाय)ऐश्वर्य सोलंकी जिले में द्वितीय स्थान (विज्ञान संकाय)ने प्राप्त किया था।*
बेटी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक, प्राचार्य, स्टाफ एवं अभिभावकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!