Connect with us

झाबुआ

श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा समाजजनों के निवास पर लगाई जा रहीं नेम प्लेट

Published

on


अनोखी पहल की गई है शुरू
झाबुआ। श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा जैन समाज के निवास की पहचान हेतु घरों पर नेम प्लेट लगाई जा रहीं है। यह कार्य पिछले 2-3 दिनों से संपूर्ण शहर में चल रहा है।
जानकारी देते हुए श्री संघ मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल ने बताया कि पिछले दिनों इस कार्य का श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में चातुर्मास अंतर्गत विराजित पूज्य साध्वी श्री रत्नरेखा श्रीजी आदि ठाणा द्वारा नेम प्लेट पट्टीकाओं की वाक्षेप पूजन कर किया गया। जिसके बाद समाज के प्रत्येक घरों यह नेम प्लेट पट्टीका लगना शुरू हो गई है। समाज के प्रत्येक घरों पर नेम प्लेट लगाने की जिम्मेदारी श्री संघ के युवा प्रतीक मोदी, नीतिन सकलेचा, अर्पित संघवी आदि को सौंपी गई है। जिनके द्वारा समाजजनों के घर-घर जाकर नेम प्लेट लगाई जा रहीं है। इस नेम प्लेट में जय जिनेन्द्र का संदेश देने के साथ परिवार के सदस्यों के नाम का उल्लेख किया गया है। श्वेतांबर जैन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता एवं समाज के वरिष्ठजनों में राजेन्द्रकुमार मेहता, निर्मल मेहता, मनोहरलाल भंडारी आदि ने समाज के प्रत्येक परिवार से यह नेम प्लेट अपने-अपने घरों पर लगवाने हेतु अपील की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!