Connect with us

झाबुआ

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता; स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के अंतर्गत महिलाओं की भव्य तिरंगा महारैली का आयोजन

Published

on

झाबुआ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता; स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा एक विशाल एवं ऐतिहासिक तिरंगा महारैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं ने अत्यधिक उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं जिला कलेक्टर नेहा मीना की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में यह आयोजन न केवल राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बना, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी प्रभावशाली संदेश देने में सफल रहा।

रैली की शुरुआत नगर स्थित पीएम श्री कन्या विद्यालय से हुई, जहाँ से बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ी। रैली में पीएम श्री कन्या विद्यालय की छात्राएं जल सेना, थल सेना एवं वायु सेना के शौर्य को प्रदर्शित कर रही थी, साथ ही ऐतिहासिक महत्वपूर्ण वीरांगनाओं जैसे लोकमाता अहिल्या बाई, रानी लक्ष्मी बाई के रूप में छात्राएं शामिल हुई। रैली में पीएम श्री कन्या विद्यालय की छात्राओं का बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। रैली का मार्ग नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ राजवाड़ा चौक पर आकर संपन्न हुआ। राजवाड़ा चौक पर आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "स्वतंत्रता केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें अपनी ज़िम्मेदारियों की याद भी दिलाता है। स्वच्छता और देशभक्ति एक दूसरे के पूरक हैं। जब तक हमारा समाज और गांव स्वच्छ नहीं होंगे, तब तक हम सच्चे अर्थों में स्वतंत्र नहीं हो सकते।" इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को “स्वच्छ सुजल गांव” की शपथ भी दिलाई, जिसमें स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण करने और अपने घर-परिवार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने प्रसन्न होकर सभी महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी और महिलाओं की रैली में सहभागिता को अद्भुत बताया। कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि स्वच्छता, जनभागीदारी और राष्ट्रीय गौरव जैसे विषयों को एक साथ जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह रैली आने वाले वर्षों में एक प्रेरणास्रोत के रूप में याद रखी जाएगी। रैली में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में तिरंगा हाथ में लिए हुए पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंगों से भर दिया। यह दृश्य न केवल आकर्षक था, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक भी बना। रैली में महिलाएं बड़ी संख्या में तिरंगे के रंगों को प्रदर्शित करती वेशभूषा में नारों के साथ आगे बढ़ी। इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाएं, ब्रह्माकुमारीज की दीदियाँ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों तथा विद्यालयों की छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!