Connect with us

झाबुआ

आबकारी विभाग थांदला द्वारा थांदला में लगभग 5000 किलो महुआ लहान पकड़ा गया    

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की खास रिपोर्ट)  — झाबुआ  जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर श्री संजय तिवारी द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये। निर्देशों के परिपालन में मदिरा संग्रहण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी झाबुआ श्रीमती बसंती भूरिया के निर्देशन में 12 अगस्त 2025 को आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त थांदला में राजापुरा बस स्टेंड के पिछे रिहायशी मकानों की विधिवत तलाशी लेने पर लगभग 5000 किलो महुआ लहान विधिवत जप्त कर सेंपल लेकर नष्ट किया। आरोपीयों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(घ)के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किये गये। उक्त जप्त महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य राशि रुपये 5,00,000/- है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेन्द्र चंदेल के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्री विकास वर्मा, श्री योगेश दामा, श्री अकलेश सोलंकी, श्री प्रेमसिंह परमार एवं आबकारी स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

हलाकि ये कार्रवाई हुई जरूर है पर सूत्रों की माने तो ये करवाई खानापूर्ति मात्र प्रतित होती है।नगर मे नशे के कारोबार का बड़ा जाल बिछा हुआ है कई अवैध दुकानों मे मादक पदार्थो का धंधा,अवैध सराब विक्रय किया जा रहा वही जन चर्चा है कि गांधीचोक साहित वार्ड 12-13  ड्रग पेड़लर् सक्रिय है जो md ड्रग्स् का भी धंधा कर रहे है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!