Connect with us

झाबुआ

लायंस क्लब थांदला द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता पीएम श्री विद्यालय में सम्पन्न।

Published

on

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतियोगिता में 242 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।

थांदला ( वात्सल आचार्य की रिपोर्ट)

  थांदला — हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय पीएम श्री विद्यालय में ओपन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नवागत मुख्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सुखदेव डावर उपस्थित थे सर्वप्रथम मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं प्राचार्य व स्टाफ द्वारा द्वारा अतिथि महोदय का स्वागत सम्मान किया गया
इस अवसर पर श्री डावर ने छात्राओं को संबोधित करते हुवे कहा की
चित्रकला प्रतियोगिताएं न केवल कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि छात्रों और कलाकारों को अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को व्यक्त करने का एक शानदार अवसर भी प्रदान करती हैं
वर्तमान में हर बच्चे में एक प्रतिभा छिपी है ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों बेटियां इस संस्था में पढ़ाई करती है उनमें असंख्य प्रतिभा मौजूद है सिर्फ मंच की आवश्यकता है जिसे आज आज लायंस क्लब ने पूरा किया है में क्लब को धन्यवाद ज्ञापित करता हु जिसके अथक प्रयास से इस संस्था में इस प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न होने जा रहा है।
कार्यक्रम में नव नियुक्त लायंस के अध्यक्ष चिराग घोड़ावत ने कहा की
चित्रकला प्रतियोगिता, जिसे पेंटिंग प्रतियोगिता भी कहा जाता है, एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें प्रतिभागी अपनी कलात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं। यह प्रतियोगिता आज पीएम श्री विद्यालय में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के सचिव डॉ ओम प्रकाश बजाज ने बताया की कुल 242 प्रतियोगी इसमें हिस्सा ले रहे है हर प्रतिभागी को लायंस क्लब की और से ड्राइंग सीट के साथ रंगीन पेन, पेंसिल, पेस्टल, वाटर कलर एक्रेलिक रंग दिया गया प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में रखी गई है दोनों वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ईनाम के रुप में शिल्ड व प्रमाण पत्र विजेता को 15 अगस्त को स्थानीय दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में दिये जावेगे साथ है हर प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जावेगा।
कार्यक्रम में पीएम श्री के प्राचार्य मंगलसिंह नायक ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा हमारी संस्था में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर संस्था का मान बढ़ाया है निश्चित रूप से विद्यालय में अध्ययन रत बेटियों का मनोबल बढ़ने के साथ ही एक नई प्रतिभा का आगाज़ होगा।
कार्यक्रम में प्रकाश घोड़ावत संरक्षक, उमेश पिचा कोषाध्यक्ष, चिराग घोड़ावत अध्यक्ष, डॉ ओम प्रकाश बजाज सचिव प्रशांत उपाध्याय (मोंटू) पूर्व अध्यक्ष,महिप घोड़ावत वरिष्ठ सदस्य, पीएम श्री प्राचार्य मंगलसिंह नायक, दितेंद्र समाधियां, योगिता शर्मा, किरणबाला चौहान, मनोरमा भाबर, कादिर शेख, उर्मिला खोखर, ईशा पंचाल, रजनी ताहेड, सुनील राठौड़, मिक्कू मेडा, रजनी उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब थांदला के सचिव डॉ ओमप्रकाश बजाज द्वारा किया गया आभार लायंस क्लब थांदला के अध्यक्ष चिराग घोड़ावत ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!