Connect with us

झाबुआ

भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Published

on


झाबुआ:- भाजपा जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
सुबह 8 बजे जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भुरिया ने पुर्व सांसद गुमान सिंह डामोर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य औमप्रकाश शर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, पार्षद श्री मती रेखा शर्मा, आदि   की गरिमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि ध्वजारोहण से पूर्व अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर ध्वजारोहण किया।
पश्चात
वहां उपस्थितजनों द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भुरिया एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य औमप्रकाश शर्मा का पुष्पहार पहनाकर कर उनका जन्मदिवस मनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठो के अध्यक्ष जयेंद्र बैरागी,मनोज अरोडा, जिला मंत्री संगीता पलासिया, पार्षद पंडित महेंद्र तिवारी,जुवानसिह गुंडिया,भुपेश सिंगोड़, किशोर भाबर, रवि थापा,राजु थापा,शांतिबेन वसुनिया, विश्वनाथ सोनी, कल्याण डामोर, शोभा कटारा,नगर परिषद के पार्षदगण, जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चा के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*सांसद कार्यालय, जनपद पंचायत, एवं अंत्योदय सेवा केन्द्र पर भी हुआ ध्वजारोहण*

सुबह सात बजे जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष श्री मती कमोदी,पति हरु भुरिया द्वारा ध्वजारोहण कर मुंह मिठा करवाया गया
सांसद कार्यालय पर पद्मश्री शांति बेन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने ध्वजारोहण किया
पुर्व सांसद गुमान सिंह डामोर के निवास दिनदयाल अन्त्योदय सेवा केन्द्र पर सुबह नौ बजे, पुर्व सांसद गुमान सिंह डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने ध्वजारोहण कर देश प्रदेश एवं जिले के नागरिक को 79, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देकर राष्ट्र को नमन किया

  

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!