Connect with us

झाबुआ

79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति न्यायपीठ झाबुआ एवं किशोर न्याय बोर्ड झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण

Published

on



79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति न्यायपीठ झाबुआ एवं किशोर न्याय बोर्ड झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण श्रीमति सरोज बाला मुजाल्दे  प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड झाबुआ के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति झाबुआ एवं किशोर न्याय बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से बाल संप्रेषण गृह में निवासरत बच्चों को प्रशिक्षित व मार्गदर्शित कर, बच्चों द्वारा चित्रकला, एकल गायन, सामूहिक गायन और कविता आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान द्वारा अपने उध्बोधन में बच्चों में देशभक्ति एवं संस्कृति की भावना जागृत की गई। सदस्य श्रीमती सपना भट्ट द्वारा बच्चों को नेक राह पर चलने की बात कही गई। सदस्य श्री चंचल भंडारी द्वारा बच्चों को बुराई और अपराध रूपी जंजीरों से स्वतंत्रता अर्थात उन्हें दोबारा न करने और एक अच्छे व्यक्ति बनने की बात पर ज़ोर देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अंत में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री प्रदीप जैन द्वारा किया गया और आभार अधीक्षक श्री छग्गनसिंह बामनिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री सुरेंद्रसिंह भूरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री राधू सिंह बघेल, वन स्टॉप सेंटर अधीक्षिका श्रीमती लीला परमार, पंकज बघेल, कुंजराज बघेल, रविन्द्र सिंह अहोरिया, मनोज, अनिल अवासिया व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!