Connect with us

झाबुआ

स्वतंत्रता दिवस पर झाबुआ के पावरलिफ्टर गुलाब सिंह गुंडिया का सम्मान, गुरु स्व. सुशील वाजपेयी को किया समर्पण

Published

on

झाबुआ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल जगत के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब एशिया ओपन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले गुलाब सिंह गुंडिया को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में झाबुआ के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीओपी रूपरेखा यादव, एडिशनल एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी, जिला खेल अधिकारी सलाम सर, देवश्री नायक, जय बजरंग व्यायाम शाला के सदस्य और जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने गुलाब सिंह को बधाई दी।

जय बजरंग व्यायाम शाला ने वर्षों से ग्रामीण अंचल से खिलाड़ियों को तैयार कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाई है। इस संस्था की नींव स्वर्गीय सुशील वाजपेयी ने रखी थी, जिनका सपना था—“स्वस्थ युवा, शक्तिशाली भारत” और “नशा मुक्त, जागरूक युवा”। उन्होंने युवाओं में जोश और अनुशासन भरने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की, जिसका परिणाम आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

गुलाब सिंह गुंडिया ने अपने इस सिल्वर मेडल को अपने गुरु स्वर्गीय सुशील वाजपेयी को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा, अनुशासन और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद आज भी उनके और सभी खिलाड़ियों के साथ है, और वे आगे भी देश-विदेश में भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करते रहेंगे।

इस अवसर पर व्यायामशाला के वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश मेड़ा, खिलाड़ी नानूड़ी चरेल, अवंतिका भूरिया, अजय गुंडिया, दिनेश सिंगाड़ सहित अन्य खिलाड़ियों और झाबुआ के सम्माननीय लोगों ने गुलाब सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
झाबुआ जिले के खिलाड़ी को उनकी उपलब्धि पर नगर के वरिष्ठजन एवं संगठनों ने शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में शामिल रहे:
श्री राजेंद्र यादव, श्री यशवंत भंडारी, श्री दिनेश सक्सेना, श्री संजय काठी, श्री नीरज राठौर, श्री प्रदीप रूनवाल, श्रीमती सुनीता सुशील वाजपई , श्रीमती भारती सोनी ,शक्ति युवा मंडल, रोटरी क्लब, सामाजिक महासंघ, खेल विभाग, एवं अन्य खेल संगठन।

जय बजरंग व्यायामशाला से संबंधित विस्तृत जानकारी चंदर सिंह चंदेल एवं राजेश बरिया ने प्रदान की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!