Connect with us

अलीराजपुर

आई टी आई में सत्र 2025 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Published

on



अलीराजपुर 18 अगस्त 2025 । शासकीय आईटीआई में सत्र 2025 में ऑनलाइन प्रवेश मध्यप्रदेश स्थित शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई में स्थापित हेल्पडेस्क से https://mpiticounselling.co.in के माध्यम से अंतिम 2 चरणों में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश विवरणिका कौशल विकास संचालनालय की वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in उपलब्ध है। जिले में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अलीराजपुर, जोबट, भाबरा, कट्ठीवाड़ा एवं उदयगढ़ में विभिन्न ट्रेड- इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कम्प्यूटर आपरेटर प्रोग्रामिंग एंड असिस्टेंट, स्वीइंग टेक्नालाजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक डिजल, हिन्दी स्टेनोग्राफर एवं सोलर में न्यूनतम योग्यता 10 वी उत्तीर्ण एवं स्वीइंग टेक्नालाजी (सिलाई) एवं वेल्डर हेतु न्यूनतम योग्यता 8 वी उत्तीर्ण के आधार पर प्रवेश किया जा सकता है। प्रथम चरण में सीएलसी राउंड 18 अगस्त 2025 से नवीन रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग प्रारंभ होकर अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। सीएलसी राउंड हेतु इच्छुक आवेदक डीएसडी पोर्टल एवं संस्था में प्रदर्शित रिक्त सीटों के अनुसार कोई भी 5 व्यवसायों में च्वाईस फिलिंग कर सकेगें। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आई.टी.आई में संपर्क करें । उक्त जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा दी गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!