Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु सशक्त वाहिनी कार्यक्रम का किया शुभारंभ 

Published

on



प्रतियोगिताओं परीक्षा की तैयारी के लिए 41 बालिकाओं को निशुल्क दिया जाएगा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन

अलीराजपुर 19 अगस्त 2025 ,बेटी -बचाओ, बेटी पढाओ योजनान्तर्गत सशक्त  वाहिनी कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में अध्ययनरत 41 बालिकाओं का चिन्हांकन कर जो की विभिन्न विषयों द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं को कार्यक्रम में सम्मिलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा बताया गया कि सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं  में महिलाओं के लिए आरक्षित पद होते है जिसमें महिलाएं चयनित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती है। उन्होंने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के बारे में उपस्थित बालिकाओं से विस्तार से चर्चा कर उन्हें इसकी जानकारी दी और कहा कि आप इसका लाभ लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सफल हो सकती है। इस दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं के तहत महिलाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की व्यवस्था सभी क्षेत्रों में की है।आप लोगो को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए शासन प्रशासन लगातार प्रयासरत है आप लोगो को अपने अधिकारों एवं आरक्षण की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए तभी आप लोग किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे । हाल ही में अलीराजपुर जिले से दो महिलाएं डिप्‍टी कलेक्‍टर के पद पर चयनित हुई है ,जिनका उदाहरण देकर उन्होंने कहा की वे दोनों बालिकाएं आप के ही वर्ग से आकर शासन की योजनाओं का लाभ लेकर ये मुकाम हासिल किया है तो आप लोग अपने अधिकारों को जानकर शासन की योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर ये मुकाम हासिल कर सकते है। इस कार्यक्रम में कलेक्‍टर डॉ बेडेकर द्वारा बालिकाओं को प्रशिक्षण सामग्री एवं बेग वितरित किए ।



इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि कोचिंग क्लासेस का प्रारंभ 01 सितम्बर 2025 से होगा, एवं कुल 07 माह तक क्लासेस चलेगी यह संस्था द्वारा पूर्णत: निशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा । इस दौरान मंच का संचालन सुरेश वास्कले द्वारा किया गया एवं आभार हिमानी राठौड़ द्वारा माना गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!