Connect with us

DHAR

जनता को समय पर मिले योजनाओं का लाभ, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीएल  बैठक में दिए निर्देश

Published

on


धार 18 अगस्त 25/कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में समयावधि के पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता से जुड़े कार्य में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनजातीय कार्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग से शालाओं और छात्रावासों की इंस्पेक्शन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ज्ञात रहे कि इसके लिए ग़ैर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। हॉस्टलों के निरीक्षण में मैनुअल के अनुसार 24 पंजीया देखने को अनिवार्य बताया गया। वहीं पाठ्यपुस्तक और साइकिल वितरण के लिए कैलेंडर बनाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण कराने के निर्देश दिए गए। आरटीई फीस प्रतिपूर्ति समय पर करने, ई-ऑफिस की कार्यप्रणाली को पूरी तरह अपनाने और कार्यालय प्रमुखों को अपने स्टाफ से अधिक जानकारी रखते हुए सही नेतृत्व देने पर बल दिया गया। कर्मयोगी योजना के तहत शासकीय सेवकों की क्षमता निर्माण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।जिले में हेलीपेड निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी पैरामीटर के अनुसार ऐसी जगह चिन्हित करने की बात कही गई, जहाँ से पूरा जिला दूरी के हिसाब से कवर हो सके। इस कार्य के लिए एसडीएम और पीडब्ल्यूडी अभियंता को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड और सिकलसेल अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। नालछा के सामुदायिक रेडियो स्टेशन का कवरेज बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सीएम हेल्पलाइन से जुड़े प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्राथमिकता हो। लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी तय करने पर बल दिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग पारदर्शिता और समयसीमा का पालन करते हुए योजनाओं और अभियानों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं, ताकि जनता को सीधा और समय पर लाभ मिल सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!