Connect with us

DHAR

सांदीपनि विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया धूमधाम से*

*नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोहा*

Published

on



*धार, 18 अगस्त 2025।*
    शहर के घोड़ा चौपाटी स्थित सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज विद्यालय) में जन्माष्टमी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया।  जन्माष्टमी पर्व समारोह में विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सम्बन्धित अनेकों रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ स्मृति रत्न मिश्र के द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित अनेकों प्रसंगो का रोचक तरीके से वर्णन किया।
    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवनचरित्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के नाटकों और नृत्य नाटिकाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।  विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कुसुम लश्करी और मेघना शर्मा ने भगवान कृष्ण से सम्बन्धित भजनो का गायन किया। समारोह के अंत में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर सांदीपनि  विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनी शर्मा के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री राकेश मुकाती के द्वारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!