Connect with us

पेटलावद

पेटलावद पुलिस द्वारा भैंस चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Published

on



             थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक श्री निर्भय सिंह भूरिया एवं चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक श्री दीपक देवरे के नेतृत्व में गठित टीम ने पशु चोरी के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
               दिनांक 18-19 अगस्त 2025 की मध्य रात्रि में ग्राम सारंगी निवासी फरियादी राहुल पाटीदार की दो भैंस, जिनकी कुल कीमत ₹1,50,000/- है, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 322/20.08.2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दोनों भैंसें बरामद की गईं।
सराहनीय कार्य:
                इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक श्री निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सारंगी श्री दीपक देवरे, सउनि कमलेश परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश सोलंकी, प्रधान आरक्षक केमता चौहान व आरक्षक पंकज राजावत की अहम भूमिका रही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!