Connect with us

पेटलावद

पंडित श्री बैरागी ने पेटलावद में दिव्य दरबार लगाने की सहमति दी

Published

on



– झाबुआ जाते वक्त भक्तों के आग्रह पर कुछ देर रुके थे पंडित जी

पेटलावद।

बालाजी धाम गड़ावदिया के पीठाधीश्वर पंडित श्रीधर बैरागी झाबुआ जाते वक्त भक्तों के आग्रह पर कुछ देर पेटलावद में रुके । इस दौरान धाम से जुड़े भक्तों ने गुरुजी का स्वागत भी किया।
जानकारी के अनुसार पंडित श्री धर बैरागी का आज झाबुआ जाते वक्त साईं मन्दिर पर कुछ देर रुके। यहां पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, शंकर राठौड़, सुनील जानी ,पत्रकार निर्मल व्यास, जितेश विश्वकर्मा, रवि सोलंकी सहित अन्य भक्तों ने पुष्पहार एवं दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। इस दौरान रावटी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल निनामा भी साथ मे मौजूद रहे। पंडित श्री बैरागी ने यहां पर  कुंदकेश्वर महादेव के दर्शन भी किए।साथ ही भक्तों के आग्रह पर पेटलावद में दिव्य दरबार लगाने की सहमति भी प्रदान की। इस मामले में वरिष्ठ सहयोगी शंकर राठौड़ ने बताया कि सभी से चर्चा कर दिव्य दरबार की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!