Connect with us

झाबुआ

झाबुआ की बेटी हिमाद्री भरत व्यास ने रंगमंच पर बिखेरा जलवा

अभिनय से पूरे भारत में झाबुआ का नाम किया रोशन

Published

on

झाबुआ की बेटी हिमाद्री भरत व्यास ने रंगमंच पर बिखेरा जलवा

अभिनय से पूरे भारत में झाबुआ का नाम किया रोशन

झाबुआ।
झाबुआ जिले की बेटी और साज़रंग झाबुआ की रंगकर्मी हिमाद्री भरत व्यास अपने शानदार अभिनय से देशभर में जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

हिमाद्री ने अभिनय की विधिवत शिक्षा मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल, एम.एस.यू. वडोदरा और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली) से प्राप्त की है। वर्तमान में वे एनएसडी थिएटर लेब में कार्यरत रहते हुए देशभर के नाट्य मंचनों में बतौर अभिनेत्री अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

हिमाद्री अब तक कई महत्वपूर्ण नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं, जहाँ उनके अभिनय की खूब सराहना हुई है। उनके प्रयासों से यह साबित हुआ है कि छोटे शहरों और कस्बों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती हैं।

साज़रंग झाबुआ के साथियों ने हिमाद्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि –

“हिमाद्री ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे झाबुआ का मान बढ़ाया है। हमें गर्व है कि हमारी बेटी आज राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही है।”



साज़रंग के सभी रंगकर्मियों ने हिमाद्री को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!