Connect with us

झाबुआ

“माखन की खुशबू, बारिश की फुहार – नन्हे-मुन्ने बच्चों संग मनाया जन्माष्टमी का त्योहार”

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में दिनांक 22 अगस्त 2025 को प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस अवसर पर बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे हुए थे, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे तथा प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती से की गई। इसके पश्चात शिक्षिकाओं – सुश्री पलक वैरागी, श्रीमती प्रियंका तथा सुश्री डिंपल – द्वारा क्रमशः डॉ. लोकेश दवे, डॉ. चारुलता दवे और प्राचार्य डॉ. लिमये का स्वागत किया गया।

प्री-नर्सरी व नर्सरी के छात्रों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। एल.के.जी. के बच्चों ने कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं यू.के.जी. के छात्रों ने “श्लोक सुनाओ” प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्थापक डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे तथा प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अर्चिता राठौर ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!