Connect with us

DHAR

भील समाज को षडयंत्र पूर्वक खत्म किया जा रहा है मध्य प्रदेश भील संघ के अध्यक्ष झाबुआ के पूर्व सांसद गुमान सिह डामोर

Published

on

धार में आज फौजी ढाबे पर मध्य प्रदेश भील संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भील संघ के अध्यक्ष झाबुआ के पूर्व सांसद गुमान सिह डामोर ने कहा कि भील समाज को षडयंत्र पूर्वक खत्म किया जा रहा है अक्टूबर तक समस्त जिलों में गठन कर लिया जाएगा तथा 31 अक्टूबर तकतहसील स्तर तक गठन किया जायेगा उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति को नष्ट किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भील समाज में जन्म लेना बहुत गौरव की बात है उन्होंने कहा किनल नील  कौन थे आदिवासी थे उन्होंने कहा कि  अब भील समाज के महापुरुषों की तस्वीर गांव तहसील तथा पंचायत स्तर पर होना चाहिए उन्होंने कहा अब हम महापुरुषों की जीवनी भी लिखेंगे हर युग में भील समाज की गाथा मिलेगी उन्होंने कहा कि आप हमारे समाज के उद्योग नहीं है उद्योगपति भी हमारे समाज के लोगों को बनना पड़ेगा कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकरण बाबर ने कहा कि हमारा समाज आज कहा खड़ा है चिंतन का विषय है हम बहुसंख्यक हैं समाज की दुर्दशा हो रही है इसका मुख्य कारण शिक्षा का अभाव है उन्होंने कहा कि स्वयं का स्कूल स्वयं की धर्मशाला स्वयं का सब कुछ होना चाहिए हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए संगठन इतना मजबूत होना चाहिए कि सरकार हिल जाए हमारी जातियों में 600 जातियों को मिला दिया गया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वेलसिंहभूरिया ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी तथा समाज में अब शराब बंदी से दूर होना पड़ेगा तथा शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना पड़ेगा उन्होंने कहा कि भील समाज से सांसद और विधायक भी होना चाहिए कार्यक्रम में महिला प्रतिनिधि के रूप में सुश्री अनु डामोर ने कहा कि हमारी लड़ाई उन लोगों से जो मैं आगे नहीं बढ़ने देते हैं उनका महिलाओं को पूर्ण स्वतंत्रता दो तथा उन्हें उचित शिक्षा दो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा ने कहा कि समाज को आगे लाना होगा हम जब भी आगे ला पाएंगे जब हम सब एक होंगे तथा आप भील समाज को एक होने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि मनभेद हो सकते हैं मतभेद नहीं होना चाहिए कार्यक्रम को राजू डामोर गुलाब सिंह वास्केल दशरथ जी कन्नौज लक्ष्मण जी बारिया भीम सिंह लूना की जय राम गावर और दिनेश जी गिरवाल ने भी संबोधित किया कार्यक्रम संचालन धूम सिंह गणावा ने किया आभार प्रदर्शन रिटायर्ड डीएसपी शंकर सिंह कटारिया ने किया कार्यक्रम के प्रारंभ में भील समाज के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व राष्ट्रगान से शुरुआत की गई

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!