Connect with us

DHAR

जनजातीय कार्य मंत्रालय के ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला

Published

on



धार 21 अगस्त 25
      भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय समुदाय में शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना है।कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शासन की अनेक योजनाओं में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे जनजातीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षकों से सजगता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।
     तीन दिवसीय इस कार्यशाला में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। जिले के अलग-अलग विकासखंडों से आए प्रतिभागियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करने का मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
तीन दिवसीय कार्यशाला 23 अगस्त को समापन सत्र के साथ सम्पन्न होगी, जिसमें विभिन्न विषयों पर विशेष चर्चाएँ और प्रशिक्षण सार प्रस्तुत किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!