Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा नवीन लाइब्रेरी का निरीक्षण कर जल्द संचालित किए जाने के निर्देश दिए

जल्द ही शुरू होगी जिले की सेंट्रल लाइब्रेरी

Published

on




       झाबुआ 2 सितंबर 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले में छात्र छात्रों के बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु जिला मुख्यालय पर एक लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। यह लाइब्रेरी उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के पास स्थित जनजातीय कार्य विभाग के भवन को रिनोवेशन कर बनाई गई है। जो कि 2900 वर्ग फिट के क्षेत्र में बनी है। जिसमें 70 बच्चे एक साथ इस लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे। इसमें यूपीएससी, एमपीपीएससी, विद्यालय व  महाविद्यालय एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित लगभग 5 हजार पुस्तकों को रखा जाएगा। इसमें एक सेक्शन कंप्यूटर तथा एक वेटिंग रूम भी बनाया गया है।
            कलेक्टर द्वारा इस नवीन लाइब्रेरी का निरीक्षण कर इसे जल्द से जल्द संचालित किए जाने के निर्देश दिए। इस हेतु मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित किए जाने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी में कैमरे भी लगाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि जिले में इस प्रकार की लाइब्रेरी बच्चों को एक अच्छा वातावरण उपलब्ध कराएगी तथा बच्चे जिले व देश का नाम रोशन करेंगे।
           कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कहा गया कि जिले में अभी तक कोई सेंट्रल लाइब्रेरी नहीं थी। इस लाइब्रेरी के बनने से बच्चों को अब एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तके उपलब्ध होंगी। यह लाइब्रेरी डीएमएफ व सीएसआर के माध्यम से बनाई गई है। यहां पर एक हॉल भी हैं जिसमें आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू की जाएगी। जिससे जिले में निवासरत बच्चों को लाभ प्राप्त होगा। पुस्तकों के संकलन कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। इस हेतु बुक्स डोनेशन ड्राइव चलाई जाएगी। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आने वाले 2-3 माह में कार्य पूर्ण कर नए वर्ष जनवरी से संचालन किए जाने के निर्देश दिए।
           इस दौरान सहायक सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री निलेश यादव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!