Connect with us

झाबुआ

युवा संगम” कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में 03 सितम्बर 2025 को

Published

on




          झाबुआ, 02 सितम्बर 2025। मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल तथा रोजगार संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025-26 के लिये जारी कैलेण्डर अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार/स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किये जाने के निर्देश के जारी किए गए है। जिसके तहत 03 सितम्बर 2025 बुधवार को शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में प्रातः 11:00 बजे रोजगार/स्व-रोजगार योजनान्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
          इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कम्पनियों/प्रतिष्ठानों में उपलब्ध लगभग 200-300 रिक्त पदों के लिये चयन किया जाएगा। जिले के शिक्षित बेरोजगार महिला/पुरुष अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18-35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण हैं वे साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजनान्तर्गत पंजीकृत प्रतिष्ठानों द्वारा चयनित पात्र आवेदकों को शासन के नियमानुसार स्टाईपेण्ड दिया जाएगा।
         रोजगार मेले में शासन की हितग्राही मूलक योजनान्तर्गत हितग्राहियों को विभिन्न घटक विभागों द्वारा स्वीकृत ऋण के हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, समग्र आईडी एवं बायोडाटा सहित 03 सितम्बर 2025 को शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ14 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!