Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के सेठ के पांडाल पर फेंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

Published

on


बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में आकर दी सुंदर प्रस्तुतियां
झाबुआ। शहर के राधाकृष्ण मार्ग में झाबुआ के सेठ गणेश मंडल द्वारा भगवान श्री गणेशजी की सुंदर इक्को फें्रडली गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां 11 दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 सितंबर, सोमवार रात आरती-प्रसादी पश्चात् गणेश मंडल की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई। जिसमंे छोटे-छोटे बच्चें विभिन्न वेशभूषाओं में अपने घरों से सजकर आए और पांडाल में सुंदर प्रस्तुतियां दी।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कोई मराठी लड़की, कोई गणेशजी, कोई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, कोई शिवाजी, कोई गुजरात की लड़की, कोई भोलेनाथ तो कोई पुलिस ऑफिसर बनकर पहुंचा और दर्शकों को रोमांचित करने के साथ आकर्षित किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से धर्म, शिक्षा, संस्कार के साथ राष्ट्रप्रेम से भी रूबरू करवाया। आयोजन में गणेश मंडल के साथ महिला मित्र मंडल ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। जिसमें शालिनी सोनी, क्षमा सोनी, आरती सोनी, बरखा सोनी, कविता चौहान, विजेता चौहान, प्रतीक्षा सोनी, बुलबुल सोनी, बरखा सोनी, रश्मि चौहान, किरण, मोनिका, अंतिमा अंजू माहेश्वरी, सोनू सोनी, मोना सोनी, निधि सोनी, स्वीटी सोनी गीतांजलि, दीपू सोनी आदि उपस्थित रहीं। सभी प्रतियोगियों एवं गणेश मंडल के आयोजन की क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने भी प्रसंशा करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का संचालन शालिनी सोनी ने करा।।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!